बच्चों के स्वास्थ्य हेतु एवं विविध माध्यमों के द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जनजागरण करने के लिए विरार के डॉ. हेमंत जोशी और श्रीमति अर्चना जोशी स्वयं के बाल अस्पताल में कार्यरत रहने के दौरान ही विविध प्रकार से बाल स्वास्थ्य के जनजागरण के लिए प्रसिद्ध है। जोशी दंपति स्वास्थ्य शिक्षा में हमेशा ही आगे रहे है।
देश में बच्चों के मृत्यु की बढ़ती संख्या रोकने के लिए और बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जनजागरण के लिए डॉ. जोशी ने वर्ष 2016 में मराठी पुस्तक प्रकाशित किया। जिसकी 9000 प्रतियाँ सार्वजनिक क्षेत्र में वितरित की गई। इस किताब में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आदर्श उपचार दिए है, जिसका उपयोग सरकार के उपचार पद्धति में भी किया जाता है। चिकित्सा महाविद्यालय में डॉक्टर एवं परिचारिकाओं को भी इसी किताब की उपचार पद्धति सिखाई जाती है।
इस किताब का क्य्रू आर कोड आगे दिया हुआ है, इस कोड को स्कैन कर आगे संबंधितों को भी यह किताब भेज सकते है।
– लेखन : निरंजन राउत,
सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहायक संचालक, सूचना विभाग
मंत्रालय, मुंबई.
– संपादन : देवेंद्र भुजबल. ☎️ 9869484800.